भारत की बेटियों अंडर-19 में वर्ल्ड चैंपियन

 

भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रविवार, 2 फरवरी को यहां बयूमास ओवल में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी। 

भारत ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवर में मात्र 82 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद गोंगाडी त्रिशा (नाबाद 44 रन) और सानिका चालके की नाबाद 26 रनों की शानदार पारियों की मदद से भारत ने 11.2 ओवर में 84 रन बनाकर मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया। भारत के लिए चालके ने विनिंग चौका लगाया। 

तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली गोंगाडी त्रिशा ने प्लेयर आफ द टूर्नामेंट खिताब पर भी अपना कब्जा जमाया। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया और 309 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट लेकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जिताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse