जल्द भाजपा छोड़ झामुमो की होंगी सीता!

 

सीएम हेमंत की भाभी सीता सोरेन की झामुमो में होगी वापसी! अटकलें तेज; सामने आयी ये वजह 

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेत्री सीता सोरेन की झामुमो में वापसी की अटकलें तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक सीता सोरेन जल्द ही भाजपा छोड़कर वापस झामुमो में शामिल हो सकती हैं। 

राजनीतिक भविष्य माना जा रहा मुख्य कारण 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से अभी सहमति नहीं मिली है। शिबू सोरेन और रूपी सोरेन परिवार को एकजुट देखना चाहते हैं और सीता सोरेन की वापसी का समर्थन कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि परिवार एकजुट रहे। वहीं, सीता सोरेन की वापसी के पीछे उनका राजनीतिक भविष्य मुख्य कारण माना जा रहा है। 

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन चिंतित हैं और अपनी बेटियों के राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए झामुमो में वापसी की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीता सोरेन ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने सीता सोरेन को पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें दुमका लोकसभा और जामताड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया था। 

हालांकि, वह दोनों चुनाव हार गयीं। अब सीता सोरेन को लगता है कि भाजपा में उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए, वो अपनी बेटी के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए झामुमो में वापसी चाहती हैं। कहा जा रहा है कि सीता सोरेन की बेटियां भी इस वापसी के लिए प्रयासरत हैं और परिवार के सदस्यों से संपर्क बनाये हुए हैं। 

सीता सोरेन की झामुमो में वापसी को लेकर झामुमो व भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहे हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तो टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस पर दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं है। 

वहीं भाजपा भी इसमें कुछ कहने से बच रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse