आई एजुकेशनलाइज ने रांची में आयोजित किया प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव

 

टीम एबीएन, रांची। आई एजुकेशनलाइज संस्था ने रांची के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित किया प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव जिसमें रांची के 50 प्रिंसिपल्स को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में टॉपमॉस्ट यूनिवर्सिटीज ने अपना प्रजेंटेशन दिया जिसमें गीतम यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, एमआईटी डब्लू पीयू, आई सी एफ ए आई और महिंद्रा यूनिवर्सिटी शामिल थी। सभी प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी के प्रजेंटेशन को सराहा। 

इस कार्यक्रम मे सुभाष राय (पूर्व प्राचार्य तौरियन वर्ल्ड), परमजीत कौर (प्राचार्य सरला बिरला), आर के झा (प्राचार्य डीपीएस, रांची), नीरज सिन्हा (प्राचार्य फिरायालाल पब्लिक स्कूल), राजेश पिल्लई (प्राचार्य कैराली पब्लिक स्कूल), तरुण घोष (प्राचार्य डीएवी बरियातू), खुशबू झा (प्राचार्य जेके इंटरनैशनल स्कूल), प्रियमदा मैम (प्राचार्य कलकत्ता पब्लिक स्कूल), स्वामी मुक्तरथ (योगाचार्य आई ए एस सोसायटी रांची), अजय झा (रांची के जाने माने अंग्रेजी के विद्वान) और डॉ अभिमन्यु मिश्रा (अकादमिक डायरेक्टर जेके इंटरनैशनल स्कूल, बिहार और झारखंड) और नेशनल कन्वेनर हेतुकर झा मेमोरियल ट्रस्ट और समाधान भारत ग्लोबल उपस्थित रहे। 

सभी प्राचार्य को कार्यक्रम के उपरांत पारितोषित दे कर सम्मानित किया गया। आई एजुकेशनलाइज के फाऊंडर शिखा जी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बिहार झारखंड में होते रहेगा ताकि यहां के बच्चों के अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक अवसर मिले, मौके पर वीके धीमन और सामंत जी भी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse