टीम एबीएन, रांची। दिनांक 31 जनवरी 2025 विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली की बैठक प्रांत कार्यालय, किशोरगंज, रांची में चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ, धर्म रक्षा निधि समर्पण, रामायण ज्ञान परीक्षा, सेवा कार्य, संस्कार केंद्र, संस्कारशाला, मठ मंदिरों एवं अर्चक पुरोहित संपर्क एवं सत्संग सहित परिषद द्वारा चलायी जा रही अन्य गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में उपस्थित झारखंड-बिहार क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे उपस्थित थे। उन्होंने झारखंड में चल रहे कार्यों की सराहना की तथा इसे और अच्छा करने के लिए सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर प्रवास करने का आग्रह किया।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 6 से 10 फरवरी तक प्रयागराज में होगी। साथ ही सभी आयामों की अलग-अलग बैठकें भी तय तिथियों में कुंभ के दौरान आयोजित की गयी है, जिसमें झारखंड से सभी अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया आगामी कार्यक्रमों को लेकर 1 से 3 फरवरी तक सभी जिलों में जिला बैठकें तथा 7 से 9 फरवरी तक प्रखंड बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सेवा सह प्रमुख अशोक अग्रवाल, प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, सह प्रमुख मनोज पांडेय, सामाजिक समरसता प्रमुख किशुन झा, विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग सहमंत्री अरुण सिंह, महेंद्र प्रसाद, केशवचंद्र साय, राजेश दुबे, दीपक ठाकुर, दीपक मंडल, रामप्रताप सिंह, विजय यादव, जगदीश मंडल, कौलेश्वर टुडू, मिथिलेश महतो, देवीलाल मुर्मू सहित विभाग एवं जिला के सभी संगठन मंत्री उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse