नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के साथ सपरिवार चौराहे पर में शामिल होने रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का परिवार सोमवार की देर शाम को ही गांव पहुंच चुका था। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ मंगलवार की दोपहर को गांव पहुंचे। यहां उनका स्वागत जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसके बाद रामगढ़ जिला पुलिस बल ने मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास चले गए। वहां चल रहे पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर 1 बजे शिबू सोरेन नेमरा गांव पहुंचे। उसके 2 घंटे बाद हेमंत सोरेन गांव पहुंचे। उनके साथ रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद थी। विधायक ममता देवी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए बातचीत की। यहां पर जिला के उपायुक्त संदीप सिंह, जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी नरेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse