टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम ने रविवार को नॉन वेज बेचने पर रोक लगा दी है। ऐसा गणतंत्र दिवस को देखते हुए किया गया है। इस साल ऐसी कई छुट्टियां हैं, जो रविवार को पड़ रही हैं। इसकी वजह से ऑफिस जाने वालों में मायूसी है।
जहां 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को छुट्टी मिलती, वहीं इस साल ये रविवार को ही पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की एक्स्ट्रा छुट्टी की आस टूट गयी। राजधानी रांची की बात करें तो नॉन वेज प्रेमी रविवार का इंतजार करते हैं। इस दिन मिली छुट्टी पर लोग जमकर नॉन वेज खाते हैं लेकिन इस रविवार वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।
दरअसल, इस रविवार को ही 26 जनवरी पड़ रही है। ऐसे में रांची नगर निगम ने पहले ही ऑर्डर पास कर दिया है कि किसी को इस दिन नॉन वेज बेचने की अनुमति नहीं है। अगर कोई इस दिन नॉन वेज बेचता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। इस खबर के बाद नॉन वेज प्रेमियों का दिल टूट गया है। रविवार को नॉन वेज खाने का मौका उन्हें इस हफ्ते नहीं मिलेगा।
रांची नगर निगम ने गणतंत्र दिवस को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वधशाला और मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें बंद रखी जाएगी। इनकी बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। अगर 26 जनवरी को किसी को भी ऐसा करते देखा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse