टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यहां के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए बेंगलुरु पुलिस की तर्ज पर एक्ट लाने जा रही है। सीसीटीवी के दायरे में पूरे शहर को लाने के लिए एक्ट में कई तरह के प्रावधान हैं जिसके तहत प्रतिष्ठान मालिकों को खुद से सीसीटीवी कैमरा लगाना पड़ेगा।
इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी बढ़ाने के लिए शहर के हर हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड पुलिस ने इसके लिए बेंगलुरु पुलिस के कर्नाटक सार्वजनिक सुरक्षा प्रवर्तन अधिनियम का गहराई से अध्ययन किया है।
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराधों को रोकने और अपराध में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए है। एक्ट में यह प्रावधान रहेगा की अधिक भीड़ भाड़ वाले मॉल, प्रतिष्ठान, अपार्टमेंट और जिस इलाके में 100 से ज्यादा लोग रहते हों वहां सभी निजी तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगवायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse