टीम एबीएन, रांची। 11 जनवरी को दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन है। वहीं, इस अवसर पर 81 पाउंड का केक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा काटा गया। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बसंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, प्रवक्ता मनोज पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक प्रसाद पिंटू और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर झारखंड के उट हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस राज्य के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज राज्य के निमार्ता और आंदोलनकारी आदरणीय शिबू सोरेन का जन्म दिवस है... शिबू सोरेन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और हम उनके सिपाही हैं... हम सभी मिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और ढ़ेरों बधाइयां देते हैं। आप देख रहे हैं कि बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का खुशी इजहार कर रहे हैं और हम सब लोग उसमें शरीक हैं।
वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाने के लिए आज सुबह से ही उनके मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर आम और खास लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से मुलाकात की। इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी से सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse