झारखंड : राजधानी रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग को लेकर तैयारियां तेज

 

टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जनवरी को शाम 7:30 बजे एक छोटे उद्घाटन समारोह के साथ होगी 

यह कार्यक्रम झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और हॉकी की भावना को मनाने के लिए आयोजित किया गया है 

टीम एबीएन, रांची। रांची में भारतीय हॉकी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का उद्घाटन संस्करण रविवार 12 जनवरी 2025 को मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति उत्साह का प्रतीक है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और खेल के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता का भी जश्न है। 

जानकारी के अनुसार यह टूर्नामेंट 12 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय महिला हॉकी की शीर्ष प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। इस लीग में एफआइएच महिला खिलाड़ी यिब्बी जेनसन, लिली ओस्ले और मारिया वर्चूर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे खेलते नजर आयेंगे। 

इनके साथ सविता, वंदना कटारिया, सुशीला चानू, लालरेम्सियामी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse