एसआर डीएवी पुंदाग की आरुषि, वर्षा और असीफा पुरस्कृत

 

टीम एबीएन, रांची। खादी ग्रामोद्योग, रांची के तत्वावधान में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की एकादश कक्षा की छात्रा आरुषि श्रेया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा नवम की वर्षा रानी द्वितीय तथा असीफा अहमद तृतीय स्थान पर रही।  

प्राचार्य एसके मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों  को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी विद्यार्थियों को स्वाध्याय करते रहना चाहिए, इससे उनका ज्ञान बढ़ता है। रचनात्मक लेखन करते रहने से भाषा पर पकड़ मजबूत होती है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी अनेक महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करके अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse