देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के लिए योगासन खेल में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव व मान बढ़ायेंगी : डॉ जयदीप आर्य

 

एबीएन सोशल डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर अश्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली में हुआ, जिसके मुख्य अथिति पूज्य सुधांशु जी महाराज, विश्व जागृति मिशन के संस्थापक, डॉ जयदीप आर्य वर्ल्ड योगासना के महासचिव यह एक भव्य आयोजन हुआ। जिसने सभी उपस्थित लोगों पर एक अमिट छाप  छोड़ी। 

योगाचार्य महेश पाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया की तर्ज पर  महिला खिलाड़यो को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी। इस योगासन प्रतियोगिता में पूरे देश के 270 से भी अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता दो एज ग्रुप में 5 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की गई जिसमें अंडर-18, और 18 से 55 वर्ष की आयु के योग महिला खिलाडियों ने भाग लिया।

 यह प्रतियोगिता 5 इवेंट मै संपन्न हुई ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पियर आर्टिस्टिक ग्रुप और रिदमिक पियर ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश की सपना पाल व अनुष्का चटर्जी पश्चिम बंगाल में प्राप्त किया बही आर्टिस्टिक सिंगल में दिल्ली व प. बंगाल का प्रथम स्थान रहा आर्टिस्टिक पियर मै मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र का प्रथम स्थान रहा रिदमिक पियर में उत्तराखंड में दिल्ली का प्रथम स्थान जिन महिला खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्हें  30000 की राशि प्रदान की गई द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ?25000 की राशि प्रदान की गई तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ?20000 चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वालों को 15000 और 5३ँ स्थान प्राप्त करने वाले पर ?10000 की राशि प्रदान की गई मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 यह योगासना प्रतियोगिता योगासन इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित की  गयी, जो कि योगासन भारत का एक संबद्ध इकाई है, योगासन भारत एक राष्ट्रीय खेल संघ है  जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि  योगासन को एक परिवर्तनकारी खेल के रूप में प्रस्तुत किया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

वह दिन दूर नहीं जब देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के लिए योगासन खेल मै सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर  देश का गौरव व मान बढ़ाएंगी  बही पुज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने योगासन की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसके माध्यम से आंतरिक शक्ति और अनुशासन को बढ़ावा देने की बात कही,भव्य समापन समारोह हुआ जिसमें गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न, शॉल और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर योगा कर भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, श्री नीरज शर्मा, प्रवीण शर्मा , इंद्र नारायण डॉ एस रंजन, डॉ नसीम हैदर, श्री सुंदरलाल, एसपी सिंह, राजवीर सिंह, अभिमन्यु यादव, जसवीर सिंह, जितेंद्र सिंह प्रदीप माथुर सुनील कुमार शैलेंद्र विनीत कुमार ए राधिका सुश्री शीला दहिया डॉक्टर आर कटारिया श्री संदीप सिंह सिंघल श्री अशोक बंसल श्री रोहतास चौधरी डॉ राज पवन कुमार एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रचित कौशिक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse