टीम एबीएन, रांची। पवित्रम सेवा परिवार के तत्वावधान में झारखंड में पहली बार धनबाद के पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला में 6 दिवसीय पूर्ण आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सांसद ढुल्लु महतो के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
पवित्रम सेवा परिवार के मुख्य संयोजक अजय भरतिया एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के साथ-साथ आंध्रप्रदेश की विश्व विख्यात पुंगानूर गो माता का पूजन एवं पवित्रम सेवा परिवार के द्वारा तैयार की गयी काऊ एंबुलेंस का उद्घाटन भी सांसद ढुल्लु महतो द्वारा किया गया।
पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षो से घायल, बीमार गोवंश की सेवा चिकित्सा गांव गांव में जैविक खेती एवं गौत्पादों का नि:शुल्क प्रशिक्षण, प्रचार -प्रसार कर रहा है, यह काऊ एम्बुलेंस सड़को पर होने वाली दुर्घटनाग्रस्त गायों, बीमार -गायों एवं अन्य पशुओं को चिकित्सा सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस शिविर में झारखंड से रांची, जमशेदपुर, धनबाद के अलावे दूसरे राज्यों हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों से भी लोग भाग लेने आये है, इस शिविर का उद्देश्य आहार एवं जीवन-शैली को ठीक करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से साध्य एवं असाध्य सभी रोगों को ठीक करना है।
इस शिविर में प्रतिदिन शाम को ओपीडी की भी व्यवस्था की गयी है, जो पूर्णत: नि:शुल्क है, पवित्रम सेवा परिवार स्कूलों एवं कालेजों में भी जाकर विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों के बीच आरोग्य के प्रति जागरूकता फैला रहा है, इस शिविर में पवित्रम सेवा परिवार के अलावे कई स्वयंसेवी संस्था भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे है।आने वाले दिनों में ऐसे शिविर झारखंड के आलावा अन्य शहरों में भी कराने की योजना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse