अब रांची में शिकायत दर्ज कराना हुआ आसान, जानें कैसे...

 

रांची डीसी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

घर बैठे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

टीम एबीएन, रांची। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर आम लोगों के समस्याओं के सामाधान के लिए नयी पहल शुरू की है। इसके जरिये राजधानीवासी अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए एक नंबर 9430328080 जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को अबुआ साथी के तहत भेज सकते हैं।

रांची प्रशासन के इस नयी व्यवस्था से आम लोगों के शिकायतों के सामाधान में तेजी आयेगी। साथ ही किसी भी नागरिक को अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी जनता दरबार में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा ये पहल जनता से जुड़ाव बढ़ाने में मददगार साबित होगी। रांची जिला प्रशासन का कहना है कि व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें भेजने वाले नागरिक अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं। 

साथ ही अपना नाम और संपर्क का पता भी देना अनिवार्य है। ताकि कार्रवाई के बाद आपके साथ जानकारी साझा की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से मिल सकेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse