पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार : बलदेव

 

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर जेएसजेयू ने कड़ी निंदा की

पत्रकार मुकेश को न्याय, आश्रित को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मोराबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में एनयूजे (आई) की संबद्ध झारखंड राज्य इकाई जेएसजेयू कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ में बस्तर जिला से पत्रकारिता के कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक, साहसिक और ईमानदार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की कड़ी निंदा की गयी। चंद्राकर अपने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से बस्तर जैसे नक्सली इलाके में भ्रष्टाचार की जमीनी हकीकत को अपने लेखनीय के माध्यम से समाज के रख रहे थे। 

33 वर्षीय युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर  की निर्मम हत्या की जेएसजेयु घोर निंदा की है। कोर कमेटी के बैठक में दो मिनट मौन रखकर हुतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। कमेटी ने निंदा प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय श्रम मंत्री को पत्र लिखकर मुकेश चंद्राकर को समुचित न्याय दिलाने के लिए इनके आश्रित को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है साथ ही देश भर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकारों से की गयी है।  

छत्तीसगढ़ सरकार से मुकेश चंद्राकर के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मुकेश चंद्राकार को न्याय नहीं मिलता है, तबतक यूनियन उनके आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के लिए संघर्ष करेगी।  

यूनियन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना से झारखंड भी अछूता नहीं है। आये दिन देश के विभिन्न इलाकों में पत्रकारों पर हमले, पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाना आम हो गया है। इसलिए पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए यूनियन वचनबद्ध है। हमेशा पत्रकारों की सुरक्षा की मांग समय समय पर करते आ रहा है। 

एनयुजे (आई) के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने कहा कि झारखंड सरकार को भी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बीमा और पेंशन देने के लिए सूचना जनसंपर्क निदेशालय से पहल करवाने की मांग की, ताकि राज्य के पत्रकारों को उनका समुचित हक अधिकार मिल सके। 

मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेएसजेयु का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मिलकर उनका राज्य के पत्रकारों की स्थिति से अवगत करायेगी।  बैठक में कोर कमेटी के सदस्य एनके मुरलीधर, मनोज शर्मा, स्वामी दिव्यज्ञान, राजीव कुकरेजा, शशि भूषण कुमार और सुमित कुमार रोहित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse