मजदूरों को उनका हक दिलाना उनका नैतिक जिम्मेदारी : सांसद सुखदेव भगत

 

हिंडालको मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराए बगैर अनलोडिंग स्टेशन को बंद कर मजदूरों पर किया है शोषण 

मजदूरों ने कहा कि कंपनी अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो अगला कार्यक्रम हिंडालको मुख्यालय का घेराव होगा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज हिंडालको द्वारा संचालित लोहरदगा अनलोडिंग परिसर में ट्रक अनलोडर मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अनिल उरांव ने किया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा सांसद सह कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय लोकसभा के स्थायी समिति के सदस्य सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

मौके पर मजदूरों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए उन्हें न्याय दिलाने एवं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वह मजदूरों के द्वारा आयोजित आंदोलन में वह उनके साथ हैं क्योंकि हिंडालको कंपनी ने दोहरे चरित्र को अपनाते हुए मजदूरों के ऊपर शोषण करने का काम किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

सांसद ने कहा कि  सैकड़ो ट्रक अनलोडर मजदूर विगत 17 वर्षों से यहां काम करते आ रहे हैं और हिंडाल्को कंपनी बिन मजदूरों को सूचना दिये एवं रोजगार उपलब्ध कराये बगैर दो माह से अलोडिंग स्टेशन को बंद कर दिया है जिसके कारण हजारों मजदूर प्रभावित हुए हैं। मजदूरों के समझ भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मजदूर अपने बच्चों की फीस की राशि नहीं दे पा रहे हैं। देश के निर्माण में मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान होता है और हिंडाल्को मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है जो न्याय संगत नहीं है। 

कंपनी प्रदूषण को लेकर अगर ट्रकों का परिचालन बंद किया है तो रोपवे से भी प्रदूषण होगा। हिंडाल्को के दोहरे नीति से हजारों मजदूरों का रोजगार समाप्त हो गया। कंपनी को हर हाल में मजदूर का वैकल्पिक व्यवस्था कर ही अनलोडिंग स्टेशन को बंद करना चाहिए था। किसी भी कंपनी को रोजगार उपलब्ध कराना होता है न कि रोजगार छिनना। सांसद ने कहा कि पीठ में लात मारोगे तो चलेगा लेकिन पेट में लात मारोगे तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सांसद ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि वे आपके आंदोलन एवं सुख-दुख में आपके साथ हैं और हिंडाल्को कंपनी से  वे रोजगार  दिलवाने का प्रयास करेंगे और अगर जरूरत पड़ा तो मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री से भी वार्ता करेंगे। सांसद मजदूरों के साथ रोपवे स्थल पर ग्ये जहां 10 दिन पूर्व रोपवे का 22 ट्रॉली गिर गया था। सांसद ने रोपवे का निरीक्षण करते हुए कहा कि लोहरदगा जिलावासी सौभाग्यशाली रहे कि हादसा में किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। 

हिंडालको प्रशासन के लापरवाही से यह घटना घटी है क्योंकि इसे अब चलाने के लिए प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया है। इस घटना का दोषीवर हिंडालको कंपनी है और जिला प्रशासन का लापरवाही है जो इस मामला को संज्ञान में लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। 

मौके पर सांसद ने एसडीओ को निर्देश दिया कि जिला प्रशासन एवं हिंडालको कंपनी कोआर्डिनेशन कर पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही रोपवे को चालू करेंगे और इसकी जानकारी मुझे देंगे। बिना संतुष्ट हुए अगर रोपवे को चालू किया जाता है और इस बीच कोई हादसा होता है तो हिंडालको एवं जिला प्रशासन इसका दोषी वार होगा ।मौके पर मजदूरों ने कहा कि हिंडालको कंपनी हमें रोजगार उपलब्ध नहीं करती है तो अगला कार्यक्रम हिंडालको मुख्यालय का घेराव और उसके आगे चक्का जाम भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मजदूर करेंगे। 

मौके पर प्रेमचंद महतो, मनोज सोन तिर्की, विनोद उरांव, रवि महली, प्रदीप उरांव, बुद्धिमान टोप्पो, ननका अंसारी, रूपा उरांव, फूलमनी  उरांव, सुधा उरांव, बिमला उरांव, धर्मदेव उरांव, आलोक साहू, शाहिद अहमद बेलू, अनिल कुमार, साजिद अहमद, कुणाल अभिषेक, रवि रोशन बेक, राजू कुरैशी, अनवर अंसारी, रितेश सिंह सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse