टीम एबीएन, रांची (झारखंड)। आज पूर्व सूचना के अनुसार भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश की बैठक विकास भारती आरोग्य भवन, बारियातू रांची में प्रातः 11:00 से भारतीय किसान संघ झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान अनिल शर्मा जी की अध्यक्षता में किया गया।
नियम के अनुसार कोरम पुरा रहा अध्यक्ष की अनुमति से सभा की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए जैसे भारतीय किसान संघ के विस्तार हेतु जिस किसी भी जिले में जो सदस्यता रसीद और राशि बचा हुआ है उसे 26 जनवरी तक प्रदेश में जमा कर दिया जाएगा।
आने वाला 21, 22 और 23 फरवरी को अखिल भारतीय अधिवेशन होना है जिसमें झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं को उस अधिवेशन में भी भाग लेना है जिसके निमित्त जिला से पांच कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाश नारायण तिवारी जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि अधिवेशन के उपरांत पूरे क्षेत्र, प्रांत एवं जिले में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन तीन स्तर पर होंगे पहला क्षेत्र स्तर पर दूसरा प्रदेश स्तर पर और तीसरा जिले स्तर पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को एक-एक ग्राम समिति का प्रभारी होने सुनिश्चित किया जाए, ताकि संगठन को एकदम निचले स्तर तक पहुंचाया जा सके, जिससे किसान संघ की मजबूती सुदृढ़ की जाए।
भारतीय किसान संघ झारखंड के प्रदेश महामंत्री दीपक उरांव जी ने बताया कि झारखंड के कई जिलों में धान क्रय में अवैध तरीके से दलाल ओर क्रय केंद्र के अधिकारी मिल कर किसान के धान का msp मूल्य पर खरीदारी नही कर रहे है। इसका समाधान सरकार तुरंत करें अन्यथा किसान संघ पूरे राज्य में आंदोलन करेगा।
प्रदेश मंत्री श्री राम पांडे जी ने चतरा जिला में स्टोन माइंस और बिना नियम पूरा किए हुए क्रशर चलाए जा रहे हैं जिसकी रोकथाम करने हेतु भारतीय किसान संघ अपना कमर कस चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के हित में बहुत जल्द ही भारतीय किसान संघ झारखंड कई जिलों में आंदोलन करने को तैयार है। इस बैठक में प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमान अंचल जी ने बैठक में सभी विषयों को लेकर एक बार जिलों में बैठक कर किसानो से पूर्ण जानकारी लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम तय करने की अपील की इसके लिए जिले के प्रभारी बनाए गए।प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जी ने बैठक में लिए गए निर्णय को लेकर कहा कि इस बार जो भी कार्यक्रम तय किया है। सारे पदाधिकारी समय पर पूर्ण करेंगे ।
मौके पर प्रदेश छत्रधारी महतो जी, प्रदेश महामंत्री दीपक उरांव प्रदेश प्रचार प्रमुख प्रकाश सिंह जी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र अग्रवाल, विजय वर्मा जी, मंदिरान महतो जी, शिव कुमार साहू अशोक कुमार, बबन मांझी, एवं रांची जिला के अध्यक्ष शशि सिंह जिला के सभी कार्यकर्ता का गण उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse