अबुआ बजट : सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देनेवाले होंगे सम्मानित

 

  • सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण
  • अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप के लोकार्पण के मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ सीएम हेमंत सोरेन
  • अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप के लोकार्पण के मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ सीएम हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव/राय/विचार आमंत्रित करने के लिए अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह अबुआ सरकार है।

ऐसे में झारखंड के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के लिए लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार काफी मायने रखते हैं, ताकि आपसे प्राप्त बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दिया जा सके।

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वालों को सम्मानित किया जायेगा। सुझाव देने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2025 है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाये।

इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाये।

अबुआ बजट पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों और आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है, ताकि राज्य सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके. इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे।

उनका विस्तृत एनालिसिस किया जायेगा ताकि झारखंड के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल की जा सके। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देनेवाले व्यक्तियों को राज्य सरकार सम्मानित भी करेगी। सुझाव देने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2025 है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse