पलामू के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शीघ्र हटाने की मांग

 

  • कांग्रेस के आलाकमान जिलाध्यक्ष बिट्टु पाठक को हटाकर किसी दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन का जिम्मेदारी सौंपे : लक्ष्मीनारायण तिवारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण  तिवारी ने  कहा कि वर्ष 2019 एवं 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर हार गयी। इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। 

एक माह तक प्रतीक्षा करने के बाद हम और हमारे सभी साथी जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी है। सभी सामूहिक मशविरा देते हैं कि बिना किसी देरी के दो पंचवर्षीय चुनाव 2019 एवं2024 में करारी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

यदि इस सामूहिक मशविरा के वावजूद इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रदेश नेतृत्व से सामूहिक आग्रह है कि जिलाध्यक्ष बिट्टु पाठक को हटाकर किसी दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौपे ताकि संगठन को धार मिल सके। 

जिले में बालू के अभाव में निजी और सरकारी योजनाओं पर कुप्रभाव पड़ रहा है । सरकार त्वरित निर्णय लेने की कृपा करें। शहर में रोड का अतिक्रमण जनसमस्याओं का रुप धारण कर लिया है निगम प्रशासन इस पर शीघ्र कार्रवाई करे। डीवाईडर बनाने से समस्या घटा नहीं बल्कि बढ़ा है। 

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सचिव रामाशीष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अमन, विश्राम दुबे, नसीम खान, अमरेश पांडेय, दयाशंकर तिवारी, विद्या सिंह चेरो, प्रभात दुबे, गणेश रवि, उपेंद्र कुमार, दीपक मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse