टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने आर्य समाज मंदिर में आयोजित महाहवन, चरित्र निर्माण एवं सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया।
उक्त हवन आर्य समाज मंदिर के यज्ञ पुरोहित ने संपन्न करवाया। वहीं वे भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मिले। हवन के उपरांत सत्संग में महर्षि दयानंद कृत सत्यार्थ प्रकाश पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र शीर्षक कविता का पाठ करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में शिक्षकों से विद्याथियों में ज्ञानवर्धन के साथ वैदिक मूल्यों के संवर्धन एवं चरित्र निर्माण पर जोर देने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में आर्य मूल्यों का संवर्धन उन्हें देश की सेवा हेतु उद्यत करता है।
अत: इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेना विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। उन्होंने आर्य समाज रांची प्रकोष्ठ के सभी आर्य श्रेष्ठजन प्रधान राजेंद्र कुमार, आर्य मंत्री अजय आर्य, एसएल गुप्ता, पीपी आर्य के प्रति आभार किया। वैदिक जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse