देवघर से 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग  के निर्देशन मे साइबर  डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस देवघर ने दो अलग अलग कांडो मेंपथरड्डा और पथरोल थाना क्षेत्र से क्रमश: 10 और 06 (कुल 16) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। 

ये साइबर अपराधी देवघर जिले के पथरौल, सारठ और पथरौल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/ कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/ फर्जी के्रडिट कार्ड पदाधिकारी/ एच पी गैस पदाधिकारी  बनकर साइबर अपराध किया करते थे। 

इस दौरान कुल 15 मोबाइल, 23 सीम बरामद किया गया है। इसमें प्रतिबिंब आधारित कुल 08 प्रतिबिंब सीम भी हैं। दिनांक 20/11/23 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक देवघर जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक 701 साइबर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। 

इस दौरान 1105 मोबाइल, 206 ए टी एम, 1701 सीम जब्त किये गये हैं, जिसमें प्रतिबिंब ऐप आधारित 253 सीम जब्त किये गये हैं। वर्ष 2024 के अंतिम दिन 16 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ देवघर जिले ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में पूरे राज्य के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse