टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 04 जनवरी 2025 को, आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में दिनांक 06 जनवरी 2025 को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी सम्बंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संधारण हेतु ब्रीफिंग आयोजित की गयी।
उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम के सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यक्रम संचालन, कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था जैसे- अतिथियों से सम्बंधित सभी व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली सम्बन्धी व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेय जल की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय कराने को कहा गया।
पूरे कार्यक्रम स्थल पर सेक्टरवार
दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेगें। साथ ही इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन को लेकर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए QRT टीम तैनात रहेगी जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभायें।
कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव ने कई दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त रांची ने सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस ब्रीफिंग में डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse