टीम एबीएन, रांची। उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात देखने को मिले। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान (5.3℃) खूंटी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा के बानो में दर्ज किया गया।
राज्य में ठंड का आलम यह है कि अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 04, 05 एवं 06 जनवरी की सुबह की शुरुआत राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध के साथ होगी।
कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। 07 से 09 जनवरी तक सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाये रहने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान 04 जनवरी को राजधानी रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में तापमान 11℃ से 24℃ तथा 05 जनवरी को तापमान 13℃ से 25℃ के बीच रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के कारण अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse