टीम एबीएन, रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम लोगों से एक अपील की है। उन्होंने कहा है कि आम लोग भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों की शिकायत करें। जिसके बाद पीड़ित का नाम गोपनीय रखकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।
झारखंड के वैसे सरकारी दफ्तर जहां रिश्वत लेने देने की आशंका ज्यादा होती है उन दफ्तरों में एसीबी के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। अगले एक सप्ताह के अंदर हेल्पलाइन बोर्ड लगा दिये जायेंगे।
बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर लिखा रहेगा जिस पर आम लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर पाएंगे। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की कोई भी आम इंसान घूसखोर की जानकारी बिना किसी डर के फोन पर दे सकता है। इसके लिए 9431105678, 06512710001 या 1064 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि आम लोग न सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना दें, बल्कि अगर उनके पास यह भी जानकारी है कि किसी अधिकारी ने रिश्वत के पैसे से अवैध संपत्ति इकट्ठा की है तो वह उसकी भी जानकारी दे सकते हैं।
डीजीपी ने बताया कि झारखंड में एसीबी के पांच थाने हैं, किसी भी थाने में पीड़ित आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse