बारां जिले के अटरू में संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने की पुस्तक सेवा

 

कुंभराज से कमल सिंह की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बारां। बारां जिले के तहसील अटरू में पुस्तक सेवा आयोजित की गयी। संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने 20 रुपये मूल्य की आध्यात्मिक पुस्तकों, जैसे गीता तेरा ज्ञान अमृत और ज्ञान गंगा का वितरण किया। 

सेवादारों ने इन पुस्तकों को घरों, दुकानों और रास्तों पर जाकर लोगों तक पहुंचाया। गली नुक्कड़ों में कुछ समूह परमात्मा की चर्चा करते दिखे। आम जनता ने इन आध्यात्मिक पुस्तकों को बड़े ध्यान से पढ़ा, और इसमें गहरी रूचि दिखायी। 

जिला संयोजक राजेंद्र दास ने बताया कि पुस्तक सेवा का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना और तत्वज्ञान का प्रचार करना था, ताकि लोग परमात्मा की शक्ति से अवगत हो सकें और अपने दुखों का निवारण कर सकें। इस रविवार को सियाराम मैरिज गार्डन में सत्संग का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी धर्म प्रेमी आमंत्रित हैं।

आज अटरू शहर में पुस्तकों का प्रचार प्रसार किया गया और सत्संग के  बारे भी जानकारी दी गयी पुस्तक सेवा में उपस्थित सेवादार राकेश गुर्जर, अविनाश नागर, अरविंद नागर, दीपक योगी, मनोज नागर, महेश नागर, विशाल मीना, कमल सिंह लोधा आदि मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse