क्या सचमुच आज मौसम की मार झेलेगा झारखंड

 

क्या आज झारखंड में हैं बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण झारखंड के कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। जबकि कुछ जगहों पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना दिखायी नहीं पड़ रही है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। 

बात करें राजधानी रांची की तो कांके और इसके आसपास के इलाकों में शाम के वक्त शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के उत्तरी भागों गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और दिन वक्त आंशिक तौर पर बादल छाये रह सकते हैं। दोपहर में धूप खिली रहेगी। वहीं कल से कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 

28 दिसंबर को पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है तो वहीं, 29 दिसंबर को दक्षिणी-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताये गये हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

इसके बाद 2 दिन 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जिस कारण अत्याधिक ठंड का अहसास होगा। वहीं, अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो तकरीबन सभी जगह मौसम साफ रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse