दिव्यांगों को कैंप तक लाने में मदद करें लोग : शालिनी गुप्ता

 

कोडरमा। जिले में दिव्यांग जनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह दिव्यांगजनों में जानकारी का अभाव है। कोरोना काल में सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने से सुविधा का लाभ नहीं ले सके जो भी एक बड़ा कारण बना है। प्रमाणपत्र के अभाव में लोगों को सरकारी सुविधा मिलना तो बहुत दूर की बात है। बहरहाल, इस नेक काम को पूरा करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए वर्ष के अंत में विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कैंप का आयोजन कर रही है। कैंप के आयोजन में डॉक्टर की टीम दिव्यांगों के चेकअप के बाद आॅन द स्पॉट प्रमाण पत्र निर्गत करेगी। वर्षों से अपेक्षित रह रहे दिव्यांगों को बहुत बड़ी उपलब्धि तो नहीं लेकिन प्रमाणपत्र निर्गत होने पर सरकारी सुविधाओं के मिलने का रास्ता जरूर साफ होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्गत पत्र में 23 दिसंबर को पहला कैंप कोडरमा जिला मुख्यालय में लगाया जाएगा। 27 दिसंबर को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता कैंप का आयोजन होगा वही 30 दिसंबर को डोमचांच प्रखंड में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजन लाभ उठा सकते हैं। कैंप में किसी भी प्रकार के आए दिव्यांग जनों को सुचारू रूप से जांच करते हुए दिव्यांगता पत्र निर्गत करने हेतु डॉ रमन कुमार (आॅर्थो), जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ मनोज कुमार (फिजीशियन) जिला मलेरिया पदाधिकारी, डॉ उपेंद्र कुमार सिन्हा (सर्जन) उपाधीक्षक सदर अस्पताल कोडरमा, डॉ सुनील कुमार (नेत्र सर्जन), विशेष चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा आदि शामिल होंगे। कोडरमा सिविल सर्जन डीपी सक्सेना ने बताया कि कैंप में दिव्यांग जनों को निम्न डॉक्यूमेंट लाने होंगे, ताकि सुगमता से उनका प्रमाणपत्र निर्गत हो सके : आधार कार्ड की छाया प्रति, चिह्नित दिव्यांगता भाग वाले शामिल का पूरा फोटो दो कॉपी, एवं पूर्ण भरा हुआ दिव्यांगता आवेदन पत्र जरूरी होगा। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने जिले के लोगों से कहा है कि हर एक दिव्यांग जनों के अंदर असीम संभावनाएं होती हैं जो समाज को तरक्की की ऊंचाई तक लाने में अहम भूमिका निभाती है। दिव्यांग जनों की उपलब्धि से ही समृद्ध समाज की कल्पना की जा सकती है ऐसे में समाज के हर एक व्यक्ति से अपील है कि वह अपने आसपास रहने वाले किसी भी प्रकार के दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित कैंप में पहुंचाने का नेक कार्य करते हुए अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की जिले के दिव्यांग जनों को हरएक सुविधा मिल सके इसके लिए आगे प्रयासरत रहूंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse