दुमका। पत्नी का गला दबा हत्या कर आरोपी पति शिवधन हांसदा नगर थाना पहुंच गुरुवार को आत्मसर्मपण किया। पत्नीहंता जिले के गोपीकांदर थाना रामपुर गांव निवासी शिवधन हांसदा है। आत्मसमर्पण कर आरोपी पति ने बताया कि 26 वर्षीय पत्नी सोनामुनी हेम्ब्रम का अवैध संबंध से अजीज होकर थाना क्षेत्र के ओड़मो गांव जंगल मे झाड़ी में ले जाकर गला दबा हत्या कर दिया। बताया कि पत्थर खादान में डम्फर चालक से पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। अक्सर पत्नी अपने आशिक से फोन पर बात करता था। फोन पर बात करने से मना करने पर भी डम्फर चालक से बात करने की जिद्द पर अड़ी रही। अंत मे गुरुवार की सुबह जंगल मे ले जाकर हत्या कर कर गोपीकांदर मुख्यालय पहुंचा। जहां से बस पकड़ सीधे दुमका नगर थाना पहुंच आत्मसर्मपण किया। मामले में नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गोपीकांदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। गोपीकांदर पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर के प्रयास और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse