54 लाख के गबन में मैनेजर सहित दो पर प्राथमिकी

 

सिमरिया। प्रखंड मुख्यालय के सिमरिया बैंक आॅफ इंडिया शाखा में 54 लाख 43 हजार 394 रुपये के गबन मामले को लेकर वर्तमान मैनेजर नितेश चंद्रा ने सिमरिया थाना में मैनेजर समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी उन्होंने मंगलवार देर शाम की है। प्राथमिकी दर्ज में मैनेजर कन्हाई कुमार,पिता सहदेव कुमार लारियाडीह पत्थलड़िहा, कोडरमा, सहायक मैनेजर शमशेर उद्दीन पिता सदरुद्दीन, लोधीपुर जिला भागलपुरऔर कैशियर प्यारी बाखला पति मरियानुस बाखला हड्डियों सीमारिया का नाम शामिल है। इनलोगों पर थाना कांड संख्या 169/21 धारा 406,409,420,120बी 34 भादवी का मामला लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज में वर्तमान मैनेजर नितेश चन्द्रा ने कहा है कि आॅफिस अकॉउंट से 5 अक्टूबर को 40 लाख रुपये दुशरे के खाते में हस्तांतरित करने के अलावा एक लाख 43 हजार सिक्कों की हेराफेरी की गई है। प्राथमिकी में कैशियर प्यारी बाखला पर मैनेजर के आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। उक्त राशि बैंक केश टीआर खाते से नामे कर शाखा के तत्कालीन अधिकारीयों ने कैशियर के मिली भगत से बैंक की राशि अवैध निकाशी कर ली गयी है। बता दें कि बैंक घोटाले की मामले को लेकर पत्रकारों ने प्रमुखता से लेते हुए खबर छापी थी जिसके आलोक में विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse