बेरमो। अन्य बड़े शहरों से अब आप बोकारो जिला को अलग नहीं कर सकते। आज के तारीख में बोकारो स्टील सिटी एजुकेशन हब के रूप में देखा जाता है। हालांकि अब बोकारो जिला में बेहतर शिक्षा का सफल रुझान आना भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में देश के सबसे बड़े प्रयोगशाला इसरो में वैज्ञानिक के रूप में बोकारो के सागर अग्रवाल का चयन होने की खुशी में आज पूरा जिला वासी झुमते नजर आ रहे हैं। इस खुशी को अग्रवाल कल्याण महासभा ने अपने अंदाज से मनाया और उक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल संस्था के अन्य सदस्यों के साथ बोकारो स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले सागर अग्रवाल पिता निरंजन अग्रवाल के पुत्र का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन करफड में वैज्ञानिक के रुप में चयन हुआ है इसकी सूचना पाकर अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा की ओर से सागर अग्रवाल को अंगवस्त्र वा बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके परिजन को बधाई दी और कहा कि सागर अग्रवाल अपने समाज और गांव की ही नहीं पूरे बोकारो और झारखंड का नाम रोशन किया है। इनके द्वारा किए गए सच्चे लगन का ही यह परिणाम जिस कारण इन्हे यह सफलता मिली है मैं और पूरी संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। बताते चलें कि सेक्टर चार स्थित डीएवी से 2013 में साइंस में इंटरमीडिएट करने के बाद सागर अग्रवाल का चयन भुवनेश्वर स्थित सिलिकॉन इंस्ट्रीयुट आॅफ टेक्नोलॉजी में हुआ। जहां उन्होंने 2017 में इलेक्ट्रॉनिक से बीटेक करने के बाद आईएसएम आईआईटी धनबाद में एमटेक की पढ़ाई की। वे कानपुर स्थित पीएसआईटी कॉलेज में बीटेक के छात्र को पढ़ाने में लग गए फिर 2020 जनवरी में इसरो के साइंटिस्ट पद के लिए परीक्षा में भाग लिया कोरोना कॉल के कारण 2021 में साक्षात्कार हुआ। सागर अग्रवाल ने बताया कि मैट्रिक के पढ़ाई के वक्त से ही इसरो जैसे संस्थान में काम करने की इच्छा थी। उसी लक्ष्य को लेकर मैं आगे बढ़ता रहा और आज मुझे सफलता मिली। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता सबसे महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि सफलता आपको उतना नहीं सिखाती है यह सिर्फ आप के आकार को बढ़ाता है। इसलिए कभी भी असफलता से घबराए नहीं। मौके पर विनोद गर्ग अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजू प्रसाद, अजय अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, प्रवीण अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse