गुमला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय शाखा घाटो बगीचा गुमला में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान से जुड़े हुए सैकड़ों कृषक भाई बहन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल तथा भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष सहदेव महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम के मध्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। संस्थान की संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था पूरे देश में 1000 से अधिक कार्यक्रम कर रही है। जिसमें यौगिक एवं जैविक कृषि करने वाले किसानों को सम्मानित किया जायेगा तथा अन्य किसानों को इस भारतीय पारंपरिक गौ आधारित प्रकृति एवं पुरुष हितैषी, किसानों के सर्वाधिक विकास में सक्षम, कृषि पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वर्तमान समय के परिस्थितियों अनुसार आज देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलियान और गांव से होकर गुजरता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse