संकल्प से सिद्धि तक अनवरत प्रयत्न करना ही सफलता का मूल मंत्र : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर सामूहिक हवन किया गया। तत्पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर विद्यालय के संगीत शिक्षक शैलेन्द्र कुमार पाठक और शिक्षिका सुजाता सिन्हा ने भजन के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद जी की महिमा का गान किया। कक्षा नवम की छात्रा टीशा सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।राजनीति विज्ञान के शिक्षक कुमार कुशाग्र ने स्वरचित कविता के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य एसके मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए महात्मा श्रद्धानंद के जीवन को अनुकरणीय बताया।उन्होंने कहा कि साधना, संकल्प, सत्संग, स्वाध्याय तथा सेवा से अपने जीवन को पावन बनाया जा सकता है। अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि तक अनवरत प्रयत्न करना चाहिए। भारत महापुरुषों का देश है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मीनू पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएंं और विद्यार्थी उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ सभा का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse