झारखंड : बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी ठिठुरन, 1 डिग्री पहुंचा कांके का पारा

 

रांची। पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी है। रांची में ठंड का असर कितना है। इसका अंदाजा राजधानी स्थित कांके के पारे को देखकर लगाया जा सकता है जहां मिनिमम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि रांची का तापमान 6 डिग्री से भी कम 5.8 डिग्री सेल्यियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। तापमान में लगातार कमी के बाद रूम हीटर, अलाव, और गर्म कपड़े लोगों को राहत दे रहें हैं। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के लिए पहाड़ों की ओर से आने वाली बफीर्ली हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है। विभाग के मुताबिक पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है। अगर तापमान को देखें तो राज्य के सभी जिलों में किस कदर ठंड पड़ रही है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे पहले रांची की तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में 8.0 डिग्री, डालटनगंज 5.8 बोकारो 6.6 डिग्री, चाईबासा 8.2 डिग्री, देवघर 9.0 डिग्री, गोड्डा 10.3 हजारीबाग 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 21.2 जमशेदपुर में 23.4 डालटनगंज में 22.6 बोकारो में 21.5 चाईबासा में 23.8 और देवघर में 23.5,गोड्डा में 25.1, हजारीबाग 20.4 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse