लोहरदगा : 50 किलो विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

 

लोहरदगा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन को पहुचाई जाने वाली विस्फोटक के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी हरिप्रकाश उरांव सा- बड़चोरगाई थाना बगडू व राजु मुंडा सा- नवाडीपाड़ा सोनार मुहल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू को विस्फोटक सामाग्री पहुंचाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसपर करवाई करते हुए विस्फोटक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। विस्फोटक को नवाड़ीपाड़ा सोनार मुहल्ला में राजु मुंडा के घर में छुपा कर रखा गया था। जिसकी गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठित करते हुए कारवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनो अपराधियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इसपर बारीकी से जांच कर रही है। दोनो अपराधियों के विरुद्ध लोहरदगा थाना काण्ड सं-254/2021, धारा 4, 5, 6 विस्फोटक अधिनियम 17 सी एल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा वशिष्ठ नारायण सिंह, पुनि सह थाना प्रभारी मंटु कुमार लोहरदगा थाना, सअनि सुकू सोरेन, बलराम भगत, मनीषा कुजूर, स्वेता मालिनी टोप्पो व सत्यकिशोर शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse