नाम था भिखारी, लेकिन अपनी भोजपुरी को अमीर बना गये ठाकुर जी...

 

रांची। बुधवार को भोजपुरी युवा विकास मंच एवं डांस वांस के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध नाट्य संस्था नाट्यलय ने भोजपुरी के लोक कलाकार, रंगकर्मी एवं भोजपुरी के भिखारी ठाकुर जी के 134 जयंती के मौके पर बरियातू स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातु में बिदेसिया नाटक का मंचन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन धूमधाम से किया गया। उत्तरी भारत के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर जी के द्वारा कालजयी नाटक विदेसिया नाटक का मंचन नाट्यालय के छात्र छात्राओं ने किया एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल के छात्राओं के द्वारा बुद्धम शरणम गच्छामि कि प्रस्तुति दी। नाटक विदेसिया का निर्देशन रौशन सौरभ शर्मा एवं आयुसी भद्रा ने शिवम मनोहरन कि देख रेख में किया। नाटक में मुख्य किरदार में अंकिता केरकेट्टा, सुकंठ ठाकुर, शिवम मनोहरन, आयुसी भद्रा, प्रियांशु राज, अनुष्का, चिराग, अथर्व, तन्वी, सचलीन रहे। लाइट एवं प्रकाश सज्जा में प्रदीप बोस थे। नाटक बहुत ही आत्मविभोर करने वाला था और दर्शक मंत्रमुग्ध थे। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री चतुर साहू, सेंट्रल एकेडमी स्कूल कि प्राचार्या रेणुका जायसवाल, भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, टीम ग्रीन के निपुण जैन,शुभम चौधरी जी उपस्थित थे। मौके पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने झारखंड के वरिष्ठ रंगकर्मियों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सामाजिक, कार्यकर्ताओं का नाम इस प्रकार है- राजू पोद्दार, अन्नू पोद्दार, अनुज वर्मा, अवदेश ठाकुर, मुकेश नायक, संध्या चौधरी, आरके सिंह, राहुल सिंह, अमित कुमार, इसके बाद फिल्म एवं रंगमंच के जरिए सामाजिक मुद्दों को बताने वाले निर्माता-निर्देशकों एवं नाटककारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें अनिल सिकदार, वाइके मिश्रा, अमित सिंह, नीरज शुक्ला, संजय लाल, ऋषिकेश लाल, विपुल नायक, ओ पी मिश्रा, संजय पुजारी, सुजीत एवं सिकंदर आदि थे। इस कार्यक्रम के प्रायोजक -भोजपुरी युवा विकास मंच, डांस वांस, टीम ग्रीन, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, श्रेया इंटरनेशनल एवं एस एस फोटोग्राफी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य भोजपुरी भाषा के प्रति लोगों में जो भ्रांतियां फैली है उसे दूर कर इसकी मिठास को जन जन पहुंचाने का था एवं सामाजिक कार्यकर्ता जो कोरोना काल में जनहित सेवा करते हैं उनका सम्मान करना था। यह जानकारी संजय पुजारी ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse