एक दूसरे को मान सम्मान देना ही असली क्रिसमस : डॉ जयकांत

 

रांची। बुधवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर, रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में क्रिसमस मिलन समारोह प्रभारी प्राचार्य डॉ जयकांत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा, प्रकृति प्रेम एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाघ्यक्ष डॉ खलिख अहमद ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि संत जेवियर कॉलेज, रांची के मॉसकम के सहायक प्राध्यापक डॉ फॉ जस्टिन तिर्की ने कहा कि सभी लोगों अपने आसपास, समाज, एवं सभी धर्म संप्रदाय एक साथ मिलकर रहना। इस कॉलेज के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं एक मंच पर आपसी सहसबंध देख कर, एक दूसरे को बहुत मान सम्मान देना ही असली क्रिसमस है। उन्होंने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। मंच का संचालन डॉ मनीष चंद्र टुडू ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो स्थिता किरण टोप्पो ने किया। कार्यक्रम में डॉ अजीत मुंडा, डॉ पारूल खलखो, अमर कुमार, डॉ मृदुला प्रसाद, डॉ आसुतोष, डॉ विजय कुमार, छायारानी, डॉ रामकुमार, सरोज कुमारी, डॉ अहिल्या कुमारी, शिखा सिंह, डॉ मुमताज अंसारी, कामिल धान, नीलु कुमारी, सुनील कुमार, डॉ मीना, विकास उरांव, डॉ नैंसी तिर्की छात्र छात्राएं पप्पु कुमार, सोनु, रवि अग्रवाल के साथ सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse