ओमिक्रोन ज्यादा संक्रामक है, रखें खास ध्यान : गुलेरिया

 

एबीएन डेस्क। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्र ने राज्यों को इस बारे में सतर्क रहने को कहा है। वहीं अककटर के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी ओमिक्रॉन को लेकर चेताया है। डॉ गुलेरिया ने कहा कि अब तक मिले डाटा के अनुसार ओमिक्रॉन में हल्की बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, इसमें गंभीर बीमारी के लक्षण अभी नहीं हैं। डॉ गुलेरिया ने कहा कि इसको जानने के लिए अभी और डाटा चाहिए, जैसे-जैसे मामले बढ़ेंगे हमें इसके लक्षणों के बारे में और जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुलेरिया ने कहा कि ओमिक्रॉन ज्यादा संक्रामक है और दो चीजें बहुत जरूरी हैं- एक वैक्सीन की डोज लगाना। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है उन्हें आगे आकर वैक्सीन की डोज लगानी चाहिए और दूसरा है कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि अभी जो स्थिति है उसमें कोई बदलाव नहीं है। वायरस हमेशा शुरूआती चरणों में हल्के लक्षणों के साथ आता है और धीरे-धीरे बढ़ता है, हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर जांच में तेजी लाने और वॉर रूम एक्टिव करने के साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़े तो राज्य नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse