अखिल झारखंड श्रमिक संघ 20 को बीएसएल सेल माइंस डिस्पैच करेगा बंद

 

गुवा। आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड श्रमिक संघ के लोगों ने गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में गुरुवार को बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल झारखंड श्रमिक संघ सारंडा मंडल अध्यक्ष समीर शेख ने कहा कि वर्ष 2008 एवं वर्ष 2015 में गुवा सेल माइंस में हुए रिक्त पदों पर स्थानीय लोगों को बहाल नहीं करने को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। और इस आंदोलन के तहत आगामी 20 दिसंबर को बीएसएल सेल गुवा के डिस्पैच को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सेल माइंस के डिस्पैच को बंद करने में गुवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों का सहयोग से होगा। इस दौरान बैठक में सेल माइंस के डिस्पैच को बंद करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। मौके पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ सारंडा मंडल अध्यक्ष के समीर शेख, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित केरकेट्टा, राजेश मिंज, लांगो चाम्पिया, चंद्र बोदरा, बबलू गोप, चुन्नीलाल बोयपाय, हरदेव सिरका, संजय चाम्पिया, चुन्नीलाल चाम्पिया, रोया सुरीन सहित अन्य गांवों के ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse