गुमला। मिशन बदलाव के संस्थापक सदस्य अमित झा ने फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीओ से मुलाकात की और कहा कि जब तक प्रशासन इनके लिये स्थायी व्यस्था नहीं करता, तब तक कोई भी दुकानदार को हटाया नहीं जा सकता। प्रशासन तुरंत व्यस्था बहाल करे। फुटकर दुकानदार के साथ कोई अन्याय बर्दास्त नहीं होगा। फुटपाथ दुकानदारों का अतिक्रमण का विरोध जायज है। अमित ने कहा कि प्रशासन भारतीय संविधान के आर्टिकल 14,21 स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 में फुटकर विक्रेताओं की जीविका के अधिकार का हनन करते हुए गुमला फुटकर विक्रेता संघ को बिना किसी लिखित सूचना के गुमला जिला प्रशासन 150 गरीब परिवार से उनकी जीविका का आशियाना उजाड़ रहा है। ये संविधान के विरुद्ध है। इसे लेकर मिशन बदलाव जनहित याचिका भी डालेगी। मिशन बदलाव के सभी लोग फुटकर विक्रेताओं के साथ है। उनकी प्रत्येक लड़ाई में हम कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उनलोंगो के न्याय के लिये हमारी लड़ाई जारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत भी की जायेगी। मिशन बदलाव ने ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी समस्याओं को लेकर अवगत करा दिया है। एसडीओ से वार्ता के समय मिशन बदलाव टीम के संस्थापक सदस्य कैप्टन अमित झा, नगराध्यक्ष प्रदीप कुमार, महिला नगर अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सहिदा खातून, सोनू केशरी, संतोष कुमार, रानी कुमारी, अनंत कुमार एवं झारखंड सेवा दल के निकेश राज, फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिनय गोप, रघुनंदन केशरी, मंटू केशरी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse