प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर्मवीरजी ने कहा, अपहरण जैसे कार्य नहीं करती जेजेएमपी

 

घाघरा। जेजेएमपी के कर्मवीरजी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हाल के दिनों में जो बहुरा के पिता शनिचरवा मुंडा को संगठन द्वारा अपहरण करने की बात कही जा रही है, वह सरासर गलत है। संगठन इस तरह का कार्य नहीं करती है। बहुरा संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। अपने दोष को छिपाने का प्रयास कर रहा है। जिस पर बहुरा और उसके साथी कभी सफल नहीं होंगे। अलग संगठन के विषय मे चर्चा करते हुए कर्मवीर जी ने कहा बहुरा द्वारा झारखंड जन संग्राम सेनानी नामक संगठन का गठन करने की बात कह रहा है, जिसकी कुछ भी बुनियाद नहीं है। संगठन का नाम देना सिर्फ लेवी वसूलना और डराना ही मकसद है। विज्ञप्ति में कर्मवीर जी ने आगे लिखा कि बहुरा द्वारा सुकर जी की हत्या कर हथियार को ले जाया गया था। संगठन अपना पूरा हथियार बरामद कर ली है। बहुरा के साथ गए और हत्या में शामिल उसके साथी एरिया छोड़कर भाग चुके हैं। सुकरजी की हत्या का जल्द बदला लेगी संगठन : कर्मवीर जी ने विज्ञप्ति में कहा है कि सुकर जी की हत्या का जल्द संगठन बदला लेगी। बहुरा एक गद्दार है, माओवादी के इशारे पर सुकर की हत्या किया गया है। माओवादी सुकर की हत्या कराकर अपना वर्चस्व बनाने में लगी है। जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। माओवादी संगठन में बुद्धेश्वर को उसके ही साथियों ने उनके दुश्मन का सहयोग कर मरवा कर लाजिम मियां बुद्धेश्वर के जगह ले रहा है। माओवादी में लाजिम आदिवासियों का हितैषी बनना चाह रहा है और साफ दिख रहा है कि लाजिम आदिवासी का ही हत्या करवा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse