कृषि कानून वापसी बिल पर राष्ट्रपति ने लगायी मुहर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतिम मुहर लगा दी है। इसके साथ ही तीनों कृषि कानून अब औपचारिक रूप से निरस्त हो गए। इससे पहले शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों से बिल पारित हुए थे। बता दें कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 1 साल से दिल्ली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के बिल वापसी के बाद भी किसान अभी धरना खत्म करने को तैयार नहीं है। किसान संगठनों ने 4 दिसंबर को अगली बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse