लॉ यूनिवर्सिटी में पशु कल्याण कानून पर पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू

 

नयी दिल्ली। नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची ने पीपुल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से वर्तमान शैक्षणिक सत्र से एक साल का पशु कल्याण कानूनों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा शुरू किया है। गुरुवार को इस पाठ्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेनका गांधी, गौरी मौलेखी, ट्रस्टी, पीपल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन, वाइस चांसलर एनयूएसआरएल, रांची, प्रो केशव राव, डीन प्रो संगीता लाहा, डॉ सुबीर कुमार, कोर्स डायरेक्टर और रवींद्र कुमार पाठक, संयोजक, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च इन एनवायरनमेंट एंड एनिमल प्रोटेक्शन मौजूद थे। मेनका गांधी ने पशु कल्याण से संबंधित कानूनों के व्यावहारिक निहितार्थ और प्रवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे लोगों को सुरक्षात्मक होने और जानवरों की देखभाल करने के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण है। प्रो केशव राव ने कहा कि पशु कल्याण के संबंध में पाठ्यक्रम के तीन महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं- संवर्धन, प्रवर्तन और सहानुभूति। कानूनी जागरुकता में वृद्धि, पशु कल्याण कानूनों का प्रवर्तन, पशुओं के प्रति सहानुभूति और उनका कल्याण। गौरी मौलेखी ने कहा कि पाठ्यक्रम अधिक व्यावहारिक होगा और विभिन्न संगठनों में शीर्ष रैंक पर रखा जाएगा। डॉ सुबीर कुमार ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse