जयपुर। भारतीय टीम के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी मेजबानी में भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। जिसमें सूर्यकुमार यादव की चमकदार पारी देखने को मिली। बताते चलें कि पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबला जयपुर में खेला गया। भारत ने पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए NZ ने 164/6 का स्कोर बनाया। गुप्टिल (70) टॉप स्कोरर रहे। 165 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाये। रोहित शर्मा ने भी 48 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत 17 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने विजयी चौका लगाया। टागरेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस जोड़ी पर ब्रेक मिचेल सेंटनर ने राहुल (15) को आउट कर लगाया। दूसरे विकेट के लिए NZ के गेंदबाजों को फिर संघर्ष करना पड़ा। रोहित और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को बोल्ट ने रोहित (48) का विकेट लेकर तोड़ा। NZ के लिए तीसरा विकेट भी बोल्ट के खाते में ही आया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (62) को बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर (5) का विकेट टिम साउदी ने हासिल किया। अंतिम ओवर में वेंकटेश अय्यर (4) डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse