पत्रकारिता के छात्रों के लिये महानगरों में नौकरी की भरमार : मनोज श्रीवास्तव

 

रांची। वरिष्ठ पत्रकार और सीएनबीसी आवाज मुंबई में कार्यरत मनोज श्रीवास्तव पत्रकारिता विभाग रांची विश्वविद्यालय के छात्रों से रुबरू हुये। इस स्पेशल क्लास में उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों को वर्तमान में अच्छे कैरियर के लिये कई जानकारियां दीं और बताया कि आज महामारी से उबर रहे भारत में पत्रकारिता एवं जनसंचार किये नये युवाओं के लिये नौकरियों की भरमार है। लेकिन इसके लिये छात्रों को पहले से ही अपने लक्ष्य को तय कर खुद को निखारना भी होगा। उन्होंने छात्रों के उत्सुकता भरे सवालों के जवाब भी दिये और यह भी कहा कि सोशल मीडिया को ही सूचनाओं का मुख्य स्त्रोत न समझें। उन्होंने छात्रों को बताया कि आज सिर्फ मीडिया ही नहीं बल्कि पत्रकारिता एवं जनसंचार किये युवाओं के लिये इंजीनियरिंग, आइटी, इकौमर्स जैसे क्षेत्रों में भी भरपूर अवसर हैं , इन सेक्टर्स को भी अच्छे कंटेट राइटर, मार्केटिंग और कौरपोरेट कम्युनिकेटर की आवश्यकता होती है जिसे सिर्फ पत्रकारिता एवं जनसंचार के युवा ही पूरी करते हैं। इस लिये छात्र मीडिया के अलावा इन क्षेत्रों की ओर भी जायें। इंटरनेट पर वैसे सोशल साइट्स से भी जुड़ें जो आपकी रुचि और स्किल के अनुसार रोजगार की सूचनायें उपलब्ध कराती हैं। पत्रकारिता के छात्र थोड़ा भी परिश्रम करें तो वो बहुत अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मौके पर छात्रों के अलावा विभाग के शिक्षक संतोष उरांव, मनोज शर्मा, संकर्षण परिपूर्णन भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse