रांची। कांके पुलिस ने रविवार को भू माफिया कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश से कांके थाना में पूछताछ की जा रही है। कमलेश हाल के दिनों में जुमार नदी और कृषि विश्वविद्यालय की लगभग 20 एकड़ जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा कमलेश पर आई कई गंभीर आरोप हैं। कमलेश पर आदिवासी जमीन बेचने का भी आरोप है। कांके इलाके में कमलेश ने पूर्व डीजीपी डीके पांडे के अलावा कई अधिकारियों को जमीन बेचा है। इसके अलावा कमलेश पुलिस की मदद से विवादित जमीन का सेटलमेंट कराता था। जमीन के मामले में कांके सीओ को हाल के दिनों में निलंबित किया गया था। कमलेश के साथ काम करने वाले कई लोगों की तलाश पुलिस को है। उनके पकड़े जाने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि किस-किस जमीन को फर्जी तरीके से बेचा गया है। कमलेश अपने साथियों के साथ मिलकर कांके, जुमार नदी, बीआईटी इलाके में दर्जनों जमीन का कारोबार कर चुका है। भू माफिया कमलेश कुमार का झारखंड के कई आईपीएस अधिकारियों से बेहतर संबंध है। कांके में कई आईपीएस अधिकारियों को उसने जमीन बेची है। कांके पुलिस को कमलेश की कई दिनों से तलाश थी, लेकिन वह नहीं मिल रहा था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश नगड़ी इलाके में घूम रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाना ले आई। बताते चलें कि मीडिया के फोटोग्राफर से कैरियर की शुरुआत करने वाले कमलेश आगे चलकर एक दैनिक अखबार के क्राइम रिपोर्टर बन गया। इस दौरान अधिकारियों से अच्छी पकड़ हो जाने के बाद उसने जमीन का कारोबार शुरू किया। और अब हकीकत सबके सामने है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse