सरायकेला : सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, 35 आइडी बम बरामद

 

सरायकेला। सरायकेला जिले में नक्सलियों की साजिश और घातक मंसूबे को पुलिस ने नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना के दलभंगा ओपी के अंतर्गत रुगुडीह डोडरदा मार्ग पर नक्सलियों ने 35 केन बम रखे थे। समय रहते पुलिस ने बमों को बरामद कर नष्ट कर दिया। सरायकेल-खरसावां पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से बमों को नष्ट किया गया। बरामद हर केन बम का वजन 4 से 5 किलो के बीच बताया जा रहा है। यह जानकारी सरायकेला खरसावां पुलिस और सीआरपीएफ 157 बटालियन के कमांडेंट भूपाल सिंह ने सयुंक्त रूप से दी। आरक्षी अधीक्षक और सीआरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इन केन बमों को आईईडी के जरिये विस्फोट करा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की मंशा थी। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यवीर सिंह, गचरुवा मुंडा आदि शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse