समाचार प्लस एवं क्यूरेस्टा ग्लोबल कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स को करेगी सम्मानित

 

रांची। समाचार प्लस झारखंड बिहार न्यूज चैनल अपने ग्रुप की सहयोगी इकाई क्यूरेस्टा ग्लोबल लिमिटेड के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए आगामी 10 सितंबर को झारखंड सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2021-22 रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिये कंपनी उन चुने हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को सम्मान देने जा रही है। जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवा और सहयोग से झारखंड समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। कंपनी की ओर से इस श्रृंखला में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, प्रेस प्रतिनिधि और समाज के विभिन्न तबकों से सामने आए कोरोना वारियर्स शामिल होंगें। कंपनी का कहना है कि हमारा प्रयास छोटा है लेकिन भाव बड़ा लेकर हम कोरोनो योद्धाओं को नमन करना चाहते हैं। इस संबंध में समाचार प्लस न्यूज चैनल के कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कंपनी के निदेशक प्रमुख अविनाश कुमार ने कहा कि मीडिया हाउस, समाचार प्लस एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैनल के साथ झारखंड बिहार का वह न्यूज चैनल है जो अपने सामाजिक उद्देश्य को लेकर, सही, निष्पक्ष और सटीक खबरों को लेकर निरंतर अग्रसर है। ग्रुप की अन्य सहयोगी इकाई क्यूरेस्टा ग्लोबल स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें भाव के साथ झारखंड में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जल्द ही समाज के बीच होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश की जनता को जरूरत के अनुसार एक ही छत के नीचे अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा की सारी सुविधाएं मिले यह हमारी प्राथमिकता है। मौके पर कंपनी के अन्य निदेशक सावन शिवेष ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को आयोजित होने जा रहे झारखंड सोशल एक्सीलेंस एवार्ड 2021-22 के भावपूर्ण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य सेवा और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता रहेंगें। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मिथिलेश ठाकुर, मंत्री झारखंड, सत्यानंद भोक्ता मंत्री झारखंड, बंधु तिर्की पूर्व मंत्री सह विधायक, आशा लकड़ा, मेयर रांची, प्रो डॉ कामेश्वर प्रसाद, डायरेक्टर रिम्स और डॉ विनोद कुमार, सिविल सर्जन रांची उपस्थित रहेंगे। समाचार प्लस झारखंड बिहार के संपादक वरिष्ट पत्रकार ब्रजेश राय ने झारखंड सोशल एक्सीलेंस एवार्ड 2021-22 के विषय में बताया कि कोरोना काल में संसाधनों की कमी के बावजूद सरकारी व्यवस्था के अलावा हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स ने अपने प्रयासों से हजारों लोगों की जिंदगी बचाने में जो महत्ती भूमिका निभाई है, हम उनके कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि अपने न्यूज चैनल के माध्यम से हम आगे भी वैसे सामाजिक योद्धाओं को नमन करते रहेंगें जो समाज की सेवा में अगली पंक्ति में नजर आते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse