साहिबगंज : 270 तोते के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सबके मुंह पर बंधे थे रंग-बिरंगे कपड़े

 

साहिबगंज। मालदा रेल खंड के अंतर्गत गुरुवार की रात एक बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन से गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 270 तोते के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रेन संख्या 3072 के बोगी S8 जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस से दो तस्कर ट्रेन के नीचे सभी पक्षियों को छोटे टोकरियों में भरकर ले जा रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के वर्धमान बेचने के लिए तोता ले जा रहे थे। आरोपियों में जाहिद मोहम्मद (26) और सरताज (13) शामिल हैं। सभी तोते को बिहार के कटिहार जिला से खरीदारी कर ला रहे थे। सभी पक्षियों व आरोपियों को वन विभाग के हवाले कर दिया जाएगा, जिसके बाद वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। हैरान करने की बात यह है कि बरामद किए गए 270 तोते के मुंह पर रंग बिरंगे कपड़े बांधे गए थे। टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत भट्टाचार्य, एएसआई ओ हुसैन, संजय कुमार, अनिरुद्ध कुमार कर रहे थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse