उत्तर प्रदेश। कोरोना के बाद अब डेंगू और वायरल बुखार यूपी में कहर बरपा रहा है। अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। केवल फिरोजाबाद में 75 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को 4 मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। जिसमें फिरोजाबाद में 11, मैनपुरी में दो और मथुरा का एक मरीज शामिल है। डेंगू और वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये प्रशासन अलर्ट है। लापरवाही बरतने के आरोप में तीन डॉक्टर नप गये। डीएम चंद्रविजय सिंह ने पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। कानपुर में भी डेंगू और वायरल फीवर से सात दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच रोगियों की बीते 24 घंटे में जान गई है। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। इस बीमारी में तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स गिरकर 30 हजार आ जा रहा है। साथ ही सांस तंत्र फेल होने जैसे लक्षण मिल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी इसे विचित्र बुखार कह रहे हैं। दरअसल यह स्क्रब टाइफस बीमारी है। दिल्ली में कराई गई जांच में रोगियों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। वहां जांच की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse