इसी सत्र से पत्रकारिता विभाग, रांची विश्वविद्यालय में शुरू होगी बैचलर इन जर्नलिज्म की पढ़ाई

 

रांची। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, रांची विश्वविद्यालय में अब त्रिवर्षीय बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी होगी। रांची विश्वविद्यालय के बोर्ड आॅफ स्टडीज की मीटिंग में इस कोर्स को स्वीकृति प्रदान की गयी। 01 सितंबर को पत्रकारिता विभाग में आयोजित बोर्ड आफ स्टडीज की मीटिंग में इस के कोर्स के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार से सहमति प्राप्ति के बाद इसी सत्र से बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। अब तक विभाग में सिर्फ एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई हो रही थी। इस कोर्स के प्रारंभ होने पर अभी बारहवीं पास छात्र (साइंस, आर्र्ट्स, कॉमर्स किसी भी विषय के) पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इस कोर्स में नामांकन के लिये अगले सप्ताह विभाग से नामांकन फार्म प्राप्त होने लगेगा। इस कोर्स को मूर्त रूप देने के लिये हुए बैठक में रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं पत्रकारिता विभाग के निदेशक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डीन ह्युमेनिटी डॉ बोनानी चटर्जी, पत्रकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो, समन्वयक डॉ डीके सहाय, रांची विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ नीरज, विभागीय प्राध्यापक संकर्षण परिपूर्णन, संतोष उरांव, अमिटी स्कूल आॅफ कम्युनिकेशन के प्रोग्राम लीडर सुधीर कुमार, शामिल हुये। वहीं आइआइएमसी दिल्ली के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार भी आॅनलाइन इस बैठक में शामिल हुये। ज्ञात हो कि 1987 में स्थापित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग रांची विश्वविद्यालय संयुक्त बिहार के समय ही पूरे राज्?य का पहला पत्रकारिता विभाग रहा है। इसी वर्ष 27 जनवरी को रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी कैंपस में पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसके नवनिर्मित भव्य भवन और कैंपस का उद्घाटन किया था। नये भवन में आधुनिक लायब्रेरी, आॅडियो - वीडियो स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, आधुनिक सुविधाओं से लैस आॅडिटोरियम एवं सुविधा संपन्न क्लासरूम उपलब्ध हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse