नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच, सबको मिली दवा

 

रांची। ट्राइबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रांची द्वारा संचालित मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु, रांची के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल कमिशन आॅफ होम्योपैथी, भारत सरकार के निर्देशानुसार नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत भवन में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक विज्ञान सभा की गयी। जिसमें लगभग 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर सभी को नि:शुल्क दवा भी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाली पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह मुंडा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची के सचिव सह वाइबीएन विश्वविद्यालय राजाउलातु, नामकुम, रांची के कुलाधिपति बैद्यनाथ यादव,  चेयरमेन रामजी यादव, मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के प्राचार्य डॉ अजित कुमार महतो, मुखिया रामचंद्र सिंह मुंडा एवं उपमुखिया संजीत तिर्की ने संयुक्त रूप से होम्योपैथी के जनक डॉ सामुएल हेनीमन के चित्र पर माल्यार्पण किये तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वाइबीएन विश्वद्यालय राजाउलातु, नामकुम, रांची के चेयरमैन रामजी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था के द्वारा बिरसा आयुष ग्राम कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत गांवों में बिरसा आयुष क्लीनिक की स्थापना की जायेगी।  जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ (चिकित्सक) के द्वारा रोगों की पहचान कर उनके निदान, उपाय तथा दवा आदि की व्यवस्था भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष परिस्थिती में मरीज को मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु, में नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि बिरसा आयुष ग्राम गठन के पांच लक्ष्य हैं जैसे आयुष क्लीनिक की स्थापना, बिरसा आयुष योग केन्द्र की स्थापना, बिरसा औषधिय एवं वनौषधि उत्पादन केन्द्र, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, आयुष मित्र का चयन आदि हैं। मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ अजित कुमार महतो ने कहा कि यह सम: समम् शमयति या समरूपता दवा सिद्धांत पर आधारित एक चिकित्सीय प्रणाली है। यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किसा जाता है, जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। कार्यक्रम में ट्रायवल सोशल वेलफेयर सोसायटी, रांची डॉ वीपी पांडेय, संजय तिवारी, मां कलावती होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, राजाउलातु के डॉ कालीचरन चौधरी, डॉ अनिल चंद्र महतो, डॉ दीनबंधु महतो, डॉ साजिद, डॉ सुनिता, डॉ एसके सिंह, डॉ विनोद कुमार, श्रवण कुमार, रामप्रकाश यादव, विजय कुमार मांझी, शिल्पा प्रधान, शिखा कुमारी, विजय यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया रामचंद्र मुंडा, उपमुखिया संजीत तिर्की, वार्ड सदस्य रोशन तिग्गा, वार्ड सदस्य महेश्वर महतो, बुधराम मुंडा, पुरंदर मुंडा, जयराम महतो, पंचायत स्वंय सेवक जयपाल होरो, वार्ड सदस्य जेरो मुंडा, उप ग्राम प्रधान रमेश ठाकुर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी वाइबीएन विवि के चेयरमैन रामजी यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse